ईद की खरीदारी के दौरान नक्खास बाजार से गुम हुई बच्ची, चौक पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

 

ब्यूरो रिपोर्ट: दर्शन गुप्ता, लखनऊ ✍️

Lucknow। Chowk थाना क्षेत्र के Nakkhas Market में ईद की खरीदारी के दौरान एक परिवार की बच्ची अचानक गुम हो गई। घटना से घबराए परिजन तुरंत नक्खास चौकी पहुंचे और चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह से मदद की गुहार लगाई।

चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ आसपास के इलाके में तलाश शुरू कराई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया गया।

बताया गया कि गुम हुई बच्ची का नाम अल्तांमा है, जो रईस की पुत्री है। परिवार Sonia Gandhi Nagar का निवासी है।

बच्ची को सुरक्षित पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। परिजनों ने बच्ची को सकुशल ढूंढने के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post