स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से आज लखनऊ में National Defence College, रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटजिक स्टडी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों, विभिन्न देशों की सेनाओं तथा भारत सरकार की सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
यह प्रतिनिधिमंडल Manish Kumar Gupta (कमांडेंट, नेशनल डिफेंस कॉलेज) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला और विभिन्न राष्ट्रीय व सामरिक विषयों पर संवाद किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश में चल रहे प्रमुख औद्योगिक एवं अवसंरचनात्मक परियोजनाओं जैसे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, BrahMos Missile निर्माण इकाई, Noida International Airport (जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) तथा Ganga Expressway सहित अन्य विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और आधारभूत संरचना के विस्तार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपनी Singapore और Japan यात्रा के अनुभव भी साझा किए और राज्य में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के तेजी से हो रहे विकास और निवेश के बढ़ते अवसरों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
0 Comments