स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर | 24 मार्च 2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला थाना में जागरूकता और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करना रहा।
थाना में पहुंचे एक आपसी विवाद को पुलिस की मध्यस्थता से शांतिपूर्वक सुलझाया गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई, जिसके बाद बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से समझौता हो गया।
इस दौरान थाना परिसर में मौजूद महिलाओं और अन्य आगंतुकों को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1076, 112, 1090, 181, 1098 और 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस द्वारा लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments