स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कटरा क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई।
दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बाजार, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में लगातार गश्त और सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।
इस दौरान स्थानीय पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments