स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
थाना कांट क्षेत्र के कस्बा कोरिया कला में आयोजित नवरात्रि मेले के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मेला परिसर में सघन भ्रमण, पैदल गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक थाना कांट द्वारा मेला क्षेत्र के मुख्य मार्गों, प्रवेश-निकास द्वारों, पार्किंग स्थलों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष ब्रीफिंग भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने मेला आयोजकों, दुकानदारों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीम को सक्रिय किया गया है तथा विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को सतर्क रहने, बच्चों एवं सामान की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।
मेले के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा आमजन को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
0 Comments