पोषण ट्रैकर पर 100% चेहरा प्रमाणीकरण के निर्देश, आंगनबाड़ी व्यवस्था की DM ने की समीक्षा

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग (जिला पोषण समिति) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण (FRS) अगली बैठक से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। साथ ही अनुपूरक पुष्टाहार वितरण में FRS का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए बिना चेहरा प्रमाणीकरण के वितरण न करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि टीएचआर (Take Home Ration) वितरण में प्रत्येक माह 90% लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए और इसकी नियमित समीक्षा की जाए।

जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी लाभार्थियों का वजन एवं लंबाई 100% फीड करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिदिन केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए। जिन परियोजनाओं में 85% से कम केंद्र संचालित हो रहे हैं या पिछले एक सप्ताह में केंद्र नहीं खुले हैं, उनकी सूची 2 दिन में प्रस्तुत करने को कहा गया।

इसके अलावा सभी लाभार्थियों की आभा आईडी और अपार आईडी एक सप्ताह के भीतर बनाने के निर्देश भी दिए गए। अधूरे आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को भी निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , जिला विकास अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post