स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। प्रभागीय वनाधिकारी, वन एवं वन्य जीव प्रभाग शाहजहांपुर कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए जिप्सम पाउडर (ग्रेडेड) की आपूर्ति हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। यह निविदा उत्तर प्रदेश सरकार के ई-मार्केट (GeM) पोर्टल के माध्यम से जारी की गई है। इच्छुक आपूर्तिकर्ता GeM पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी सूचना के अनुसार निविदा प्रपत्र 03 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा, जबकि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन दोपहर 12 बजे प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में गठित समिति की उपस्थिति में खोला जाएगा।
कार्यालय के अनुसार लगभग 494 क्विंटल जिप्सम पाउडर की आपूर्ति कराई जानी है, जिसकी दर प्रति क्विंटल (समस्त कर सहित) रुपये में निर्धारित की जाएगी। सामग्री की आपूर्ति का व्यय क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्य खर्च से वहन किया जाएगा।
निविदा की शर्तों के अनुसार आपूर्तिकर्ता को जिप्सम पाउडर की आपूर्ति निर्धारित समय में करनी होगी। निविदा के साथ पंजीकरण प्रमाणपत्र, जीएसटी, आयकर रिटर्न, पैन कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। साथ ही निविदा के साथ ₹100 के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र तथा एमएसएमई/अन्य पंजीकरण से संबंधित प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।
प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नियमों और शर्तों का पालन करने वाली निविदाओं पर ही विचार किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निविदा निरस्त की जा सकती है।
0 Comments