Breaking News

सड़क सुरक्षा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को दिए गए यातायात सुरक्षा के गुर

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर, 10 मार्च। सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत माय भारत स्वयंसेवकों के एक सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माय भारत कार्यालय में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) शाहजहाँपुर तथा ट्रैफिक पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है, जिससे युवाओं में जागरूकता बढ़े और वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

प्रशिक्षण के दौरान संभागीय निरीक्षक विकास यादव एवं माल एवं कर अधिकारी आर.पी. गौतम ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्प्रभाव तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

यातायात पुलिस के मोहम्मद यूसुफ, राकेश त्यागी और अजयपाल सैनी ने बताया कि युवा स्वयंसेवक “सड़क सुरक्षा मित्र” के रूप में कार्य करते हुए आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे और सुरक्षित सड़क संस्कृति को बढ़ावा देंगे। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सोनम सचान, रिंकू गौतम, अमित श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, वैष्णवी सक्सेना, रुद्र प्रताप, देवेश कुमार, सूरज शर्मा, नीतीश यादव, हिमांशु सक्सेना, रामबहोरे, साहिल खान, शगुन सक्सेना सहित माय भारत के अनेक स्वयंसेवक तथा एआरटीओ कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments