Breaking News

दायित्व का निर्वाह करें जन सूचना अधिकारी : राज्य सूचना आयुक्त

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि शाहजहांपुर विकास की राह पर निरंतर प्रगति कर रहा है। जन सूचना अधिकारियों को इसमें अपने दायित्व का गंभीरता के साथ निर्वाह करना चाहिए और निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना से संबंधित आवेदनों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को इस जनपद में सम्मान मिला है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर जिले को मेडिकल कॉलेज का उपहार दिया है। मेडिकल कॉलेज का इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के साथ-साथ एक जिला एक मेडिकल कॉलेज योजना यहां सफलतापूर्वक लागू हो रही है। जनपद में सीमेंट कंपनी समेत कई औद्योगिक कारखाने स्थापित हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जरी-जरदोजी का पारंपरिक हस्तशिल्प, जो कभी समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया था, अब फिर से अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर रहा है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जनपद को व्यापक लाभ मिलेगा और औद्योगिक गलियारे का निर्माण भी तेजी से प्रगति पर है।

Post a Comment

0 Comments