ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मदरसे की प्रिंसिपल फातिमा खान (39) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंधे की चौकी, सिकरौल निवासी फातिमा खान को 3 मार्च को दवा लेने जाते समय एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद से फरार बाइक सवारों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ
0 Comments