Breaking News

नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों की जागरूकता रैली, नशे के दुष्प्रभावों पर दिया संदेश


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 24 मार्च।

नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्रों ने बैनर, स्लोगन और तख्तियों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

रैली को रवाना करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद ने कहा कि नशीले पदार्थों का बढ़ता प्रचलन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि परिवार और समाज में भी दरार पैदा कर रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल 13.5 लाख से अधिक मौतें तंबाकू के सेवन से होती हैं, जबकि शराब से जुड़ी बीमारियों के कारण 1 लाख से अधिक लोगों की जान जाती है।

डॉ. अरुण यादव ने कहा कि नशे का प्रभाव केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, परिवार, रोजगार, कानून-व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दुर्गविजय, डॉ. नीलू कुमार, कैडेट आशु चौहान, वीर सिंह यादव, राजन सिंह, अंडर ऑफिसर श्यामा देवी, मान्य पांडे, रागिनी और कैडेट वेदांत सेंगर का विशेष योगदान रहा।

रैली के माध्यम से युवाओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश देते हुए लोगों से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments