ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ। युवा राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। जिले के एक सक्रिय और जमीनी नेता, जो वर्तमान में कोषाध्यक्ष पद पर हैं, ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि संगठन ब्राह्मण चेहरे को प्राथमिकता देता है, तो वह इस पद के सबसे सशक्त और योग्य दावेदार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अपनी दावेदारी को लेकर वह शीर्ष नेतृत्व तक अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
बताया जा रहा है कि संबंधित नेता ने संगठन में बूथ स्तर से शुरुआत कर मंडल और जिला स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इसके अलावा सामाजिक अभियानों, जैसे रक्तदान शिविर, तथा विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।
उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा अटूट रही है और उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया गया। अब समय है कि जमीनी कार्यकर्ताओं को भी संगठन में उचित स्थान और अवसर दिया जाए।
इस दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और इसे युवा मोर्चा की राजनीति में संभावित बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
उन्नाव
0 Comments