ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शासन द्वारा नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सरोजिनी नगर प्रथम की पार्षद एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पार्षदों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों में गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बस, कृष्ण पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी एवं पुरुषोत्तम पुरी शामिल रहे।
इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नवनियुक्त पार्षदों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
शपथ ग्रहण के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नगर विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
लखनऊ
0 Comments