Breaking News

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ आज करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह 15 मार्च 2026 को गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा कार्यक्रम जारी किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनोज कुमार सिंह सुबह 9:00 बजे नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:00 बजे मेरठ में गंगा एक्सप्रेस-वे के चैनेज-0 पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मेरठ से लेकर लखनऊ तक गंगा एक्सप्रेस-वे के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहाँपुर, हरदोई, उन्नाव और लखनऊ जनपदों के अंतर्गत आने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के 0 किलोमीटर से 421 किलोमीटर तक के निर्माण कार्य का जायजा लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी, जिससे परियोजना को समयबद्ध और बेहतर तरीके से पूरा कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments