Breaking News

किसानों को निःशुल्क मिलेंगे वर्मी बेड, आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जिला उद्यान अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनपद के किसानों को सूचित किया है कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के अंतर्गत किसानों को निःशुल्क वितरण के लिए 10 एचडीपीई वर्मी बेड प्राप्त हो चुके हैं।

जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत किसानों को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के लिए एचडीपीई वर्मी बेड उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर कार्यालय में उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर किसानों का तत्काल पंजीकरण कर उन्हें वर्मी बेड उपलब्ध कराया जाएगा।

कृषि एवं उद्यान विभाग ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके और खेती की लागत में भी कमी लाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments