स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026।
थाना कोतवाली क्षेत्र के हनुमत धाम मंदिर परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम भी उनके साथ मौजूद रही।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुनिश्चित करने को कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ बनी रहे।
गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments