स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
कार्यालय – जिला प्रोबेशन अधिकारी, शाहजहाँपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 28.02.2026 को डॉ. संजीव कुमार शर्मा, माननीय सदस्य सचिव, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार ने जनपद शाहजहाँपुर के राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय शिशु गृह एवं राजकीय संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री रामऔतार त्रिपाठी एवं श्री मुनीश सिंह परिहार, अधीक्षक श्री रामेंद्र शेखर श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
माननीय सदस्य सचिव ने संस्थाओं में रह रहे बच्चों को प्रदान की जा रही आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया और उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बच्चों के सर्वांगीण विकास और संरक्षण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
0 Comments