स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 27 मार्च 2026।
जनपद शाहजहाँपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक सराहनीय पहल की गई।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में दामिनी मिशन के तहत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन” अभियान को आगे बढ़ाते हुए मिशन शक्ति केन्द्र, सेहरामऊ दक्षिणी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भावलखेडा की बालिकाओं को थाना परिसर में आमंत्रित किया गया, जहाँ राम नवमी के पावन अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने मिशन शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पुष्प गमले भेंट कर सम्मानित किया गया और यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओं सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
मिशन शक्ति टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
पुलिस की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है, जिससे समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सुरक्षा एवं सम्मान का संदेश और अधिक मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments