स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि जब मंच पर माताएं राहत सामग्री के चेक प्राप्त कर रही थीं, तब वह दृश्य अत्यंत भावपूर्ण था।
उन्होंने कहा कि यह दृश्य इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश में एक ऐसी सरकार कार्य कर रही है जो जनता के लिए समर्पित है और जहां किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से लाभान्वित करना है, जिससे सभी को न्याय और सम्मान मिल सके।
0 Comments