स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक पूरनलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षक ने सहकारी समिति के गठन के नाम पर शिकायतकर्ता राजेश कुमार से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद बरेली से पहुंची एंटी करप्शन टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी निरीक्षक ने तहसील गेट के बाहर रिश्वत की रकम ली, टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें नोटों पर लगे केमिकल के निशान स्पष्ट दिखाई दिए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद परिसर में मौजूद लोगों में चर्चा का माहौल रहा और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया।
0 Comments