आज दिनांक 30.03.2026 को विकास भवन सभागार मे, मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश स्तर पर लखनऊ मे नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को स्मार्ट फोन का वितरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाईसेज का वितरण एवं पूर्ण हो चुके बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदामों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो का लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा0 जनप्रतिनिधियो, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, तथा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओ सहित देखा गया।
जनपद से 3 आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा 346 आंगनवाड़ी सहायिकाओं का चयन किया गया है। इस अवसर पर ऑनलाईन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित हुए अभ्यर्थियो को नियुक्ति पत्रों का वितरण, स्मार्ट फोन का वितरण, पूर्ण हो चुके बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदामो एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो का लोकार्पण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम मे उपस्थित मा0 विधायक ददरौल, द्वारा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिकाओं को बधाई देते हुए, उन्हे अपने केन्द्र का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ आंगनबाड़ी केन्द्रो पर पंजीकृत लाभार्थियों तक पहुंचाये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराये गये स्मार्ट फोन का सदुपयोग करते हुए पोषण ट्रैकर आदि पर शत-प्रतिशत् फीडिंग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मा0 विधायक ददरौल अरविन्द कुमार, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह सिनसिनवार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द रस्तोगी एवं सम्बन्धित परियोजनाओ के बाल विकास परियोजना अधिकारी भी उपस्थित रहें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments