शाहजहांपुर:
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी और रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरोज कुमार श्रीवास्तव को बैज एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और सभी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस हमेशा सीनियर सिटीजनों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बुधवार को रेडक्रॉस कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की जाएगी, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।
इस अवसर पर सरोज कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, मीनू वैरागी, पातीराम दीक्षित, सादिक, ओमकार सिंह चौहान, प्रभा सिन्हा, रामलड़ैते, कामता त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग प्रदान करना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments