स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना सदर बाजार क्षेत्र में सघन पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी अपराध, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिलहर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। टीम द्वारा प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग स्थल एवं आसपास के संवेदनशील बिंदुओं का गहन निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी नजर रखने, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments