ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
Bahraich। कोतवाली नगर पुलिस ने शहर में हुई चोरी और छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक लेडीज पर्स तथा 1330 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पिछले एक सप्ताह के दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों से चार मोटरसाइकिल चोरी होने और एक छिनैती की घटना की शिकायत दर्ज हुई थी। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी।
रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामलीला मैदान तिराहा मोड़ के पास से दो अभियुक्तों उत्सव यादव उर्फ चुन्नी और रिजवान उर्फ बउरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने शहर में मोटरसाइकिल चोरी और छिनैती की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने उनके पास से चार चोरी की मोटरसाइकिल, एक लेडीज पर्स, कॉस्मेटिक सामान और 1330 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments