ब्यूरो रिपोर्ट :- कल्लू उर्फ़ रजनीश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र में स्थित रेवरी टोल प्लाजा के पास किलोमीटर 290 पर एक कार और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कारप्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे कार संख्या UP32 NQ 1596 और कंटेनर संख्या NL01 AB 9886 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही काकोरी थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से लोक बंधु अस्पताल भेजा गया।
हादसे में घायल लोगों की पहचान राजेंद्र यादव (45 वर्ष) पुत्र चंद्रभान यादव निवासी गौरी विहार, सरोजनीनगर के रूप में हुई, जिन्हें साधारण चोटें आई हैं। वहीं उनकी पत्नी सविता यादव (40 वर्ष) को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कार में सवार 12 वर्षीय पार्थ यादव को भी हल्की चोटें आई हैं।
दुर्घटना में राजेश यादव (लगभग 45 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी उर्मिला यादव गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें भी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घायल परिजनों की देखभाल के लिए दीपक कुमार यादव ट्रामा सेंटर में मौजूद हैं।
हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे हाइड्रा मशीन की मदद से हटाकर टोल प्लाजा के पास सुरक्षित खड़ा कराया गया। कंटेनर को भी सड़क किनारे खड़ा कराकर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments