शाहजहांपुर के लोदीपुर क्षेत्र में खड़ी कार में लगी आग, मचा हड़कंप

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर।

जनपद के लोदीपुर क्षेत्र, थाना रोजा में True value  के निकट सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम और थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post Next Post