स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 22 मार्च।
जनपद शाहजहांपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी, महिला पुलिस कर्मियों एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
दौड़ का शुभारम्भ से पुलिस अधीक्षक द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अनुशासित रूप से दौड़ लगाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और स्वावलंबन के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।
इस आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
0 Comments