Breaking News

विद्यालय परिसर में महिला शिक्षामित्र से अभद्रता व मारपीट का आरोप

 

ब्यूरो रिपोर्ट: पप्पू कुमार चौहान, सीतापुर ✍️

Sitapur। जनपद के Sakran थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षामित्र ने दबंग ग्रामीणों पर विद्यालय परिसर में अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया गया कि ग्राम पंचायत बेलवा बसहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र मीतू मिश्रा के साथ गांव के निवासी सुशील गौड़ उर्फ रिंकू और उनके नौकर महादेव गौतम द्वारा विद्यालय परिसर में अभद्रता की गई। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान-माल की धमकी भी दी।

पीड़िता ने इस संबंध में थाना सकरन में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments