दुबग्गा थाना में समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। दुबग्गा थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई।

कार्यक्रम में डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देशन में एसीपी काकोरी शकील अहमद और थाना प्रभारी श्रीकांत राय अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव भी अपनी टीम के साथ थाना पहुंचे और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

पुलिस प्रशासन ने सभी मामलों में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

Previous Post Next Post