Breaking News

खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। जनपद के थाना खुटार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी खुटार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना खुटार में दर्ज मुकदमा संख्या 75/26 की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई थीं।

➡️ 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चमराबोझी मोड़ के पास से अभियुक्त तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा (उम्र करीब 21 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

➡️ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक प्रांजल सिंह यादव
  • हेड कांस्टेबल आदित्य प्रकाश वर्मा

➡️ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments