रहीमाबाद के तरौना गांव में मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों का जानलेवा हमला, अंशिका की मौत से गांव में मातम

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

रहीमाबाद के तरौना गांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। दिलीप की लगभग 7 वर्षीय बेटी अंशिका पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे नोच-नोच कर मार डाला।

मासूम की मौत से गांव में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बुरी तरह से सदमे में हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने हेतु विशेष कदम उठाने की अपील की है।

Previous Post Next Post