Breaking News

हनुमत धाम में मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता और पैदल गश्त


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 24 मार्च 2026

हनुमत धाम परिसर में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने पम्पलेट वितरित कर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। साथ ही छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला आरक्षियों के साथ हनुमत धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments