Breaking News

हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाल को भावभीनी विदाई, घूरघूरी तालाब चौकी पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

 

ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर, लखनऊ ✍️

लखनऊ। काकोरी कोतवाली में तैनात रहे हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाल के स्थानांतरण पर घूरघूरी तालाब चौकी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान पत्रकारों ने हेड कांस्टेबल को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह स्वरूप बुकलेट भेंट की। इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने उनके साथ जुड़े अनुभव साझा किए।

वक्ताओं ने कहा कि जितेंद्र पाल ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने न केवल कानून-व्यवस्था को बनाए रखा, बल्कि आम जनता के बीच भी सकारात्मक छवि स्थापित की।

पत्रकारों ने उनके सहयोगी और सहज व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित पुलिसकर्मी समाज में विश्वास और सुरक्षा का माहौल मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments