ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। कोतवाली कृष्णा नगर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की ज्वैलरी बरामद की है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अभियुक्त शुभम सोनी अपने साथी विपिन यादव के साथ कृष्णा नगर क्षेत्र के शुभम सिटी, बजरंग नगर और अलीनगर सुनहरा इलाकों में मकानों की रेकी करता था। इसके बाद सुनसान घरों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर ज्वैलरी चोरी कर फरार हो जाता था।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त शुभम सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की ज्वैलरी बरामद की गई है। वहीं उसका साथी विपिन यादव अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments