Breaking News

यात्री प्रतीक्षालय तोड़े जाने का आरोप, मलबा उठा ले जाने की शिकायत

 

ब्यूरो रिपोर्ट: पप्पू कुमार चौहान, सीतापुर ✍️

Sitapur। जनपद के Sakran ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोंसर में जनसुविधा के लिए बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय को तोड़े जाने और उसका मलबा उठा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम निवासी अरुण अवस्थी ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार चौराहे पर यात्रियों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। बाद में इसके पुनरुद्धार में भी लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन बिना किसी विभागीय अनुमति के प्रतीक्षालय को तोड़ दिया गया और मलबा भी ट्रालियों में भरकर उठा लिया गया।

अरुण अवस्थी ने आईजीआरएस पोर्टल (संदर्भ संख्या 40015426018587) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि विकास के नाम पर पहले सरकारी संपत्ति को ध्वस्त कराया गया और बाद में उसका मलबा भी गायब कर दिया गया, जो सरकारी संपत्ति की चोरी के समान है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिना किसी वैधानिक ध्वस्तीकरण प्रक्रिया का पालन किए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा यात्री प्रतीक्षालय को तुड़वा दिया गया। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सरकारी संपत्ति की क्षति की भरपाई कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments