![]() |
| विकास गैस एजेंसी संचालक महिपाल सिंह |
ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
Bahraich। जनपद में तकनीकी नेटवर्क समस्या के कारण रसोई गैस की बुकिंग और वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम और सर्वर में आ रही दिक्कत के कारण गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है, जिसके चलते गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी है।
Payagpur क्षेत्र में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडरों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन सर्वर व्यस्त रहने के कारण बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रहा है।
विकास गैस एजेंसी पयागपुर के संचालक महिपाल सिंह ने बताया कि एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण डिलीवरी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 7 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ऑनलाइन या टोल-फ्री नंबर के माध्यम से गैस बुकिंग करें, ताकि तकनीकी समस्या के बावजूद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
0 Comments