Breaking News

बुद्धेश्वर में कराटे बेल्ट परीक्षा सम्पन्न, बच्चों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर, लखनऊ ✍️

लखनऊ। बुद्धेश्वर स्थित एनी फाइटर जोन अकादमी में कराटे की कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सफलता प्राप्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकबंधु अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर एवं मिस्टर लखनऊ, योग गुरु पं. नवीन उपस्थित रहे। साथ ही अकादमी के संस्थापक एवं नेशनल कराटे कोच अजीत कुमार ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान नैमिस राज, विमल सिंह, सिद्धिमा सिंह, जयदीप यादव, रिचा सिंह, रीतू मौर्या, उज्ज्वल शर्मा, काव्या सिंह, अंश दीक्षित, आराध्या यादव, वैष्णवी चौरसिया, अनुभव पटेल, आयुष्मान, विशेष सिंह, पवनी गुप्ता, सक्षम पाण्डेय, काजल वर्मा, अंकिता वर्मा, अर्पिता वर्मा, राज एवं सत्यम राज सहित कई बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया।

योगाचार्य पं. नवीन ने कहा कि विशेष रूप से लड़कियों के लिए कराटे सीखना अत्यंत आवश्यक है। इससे आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, शारीरिक मजबूती और मानसिक दृढ़ता का विकास होता है, जिससे वे विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनती हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments