Breaking News

जलालाबाद में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, लोगों को किया जागरूक

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 23 मार्च 2026।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना जलालाबाद क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा आवश्यकतानुसार पूछताछ कर सत्यापन भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस दौरान लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1076 आदि की जानकारी दी गई।

गश्त में शामिल पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, जनता के प्रति शालीन व्यवहार बनाए रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments