स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जनपद के थाना रोजा क्षेत्र के गांव पींग में एक युवक का शव खेत में खड़े आम के पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौरव पुत्र महेश (उम्र करीब 18 वर्ष) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरव का शव उसके ही खेत में खड़े आम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
![]() |
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र कर गहनता से जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


