स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 19 मार्च 2026।
थाना रोजा पुलिस टीम ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजवीर सिंह (उम्र लगभग 37 वर्ष), निवासी ग्राम रामापुर बरकतपुर, थाना रोजा के रूप में हुई है। उसे मठिया कॉलोनी से बाड़ीगांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर भट्टा के पास से सुबह करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 119/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार एवं कांस्टेबल अंकित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments