स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मजबूत और पारदर्शी इकोसिस्टम तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई प्रभावी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जिससे उद्योगों की स्थापना और संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि निवेश और उद्योग विकास से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गति मिल सके।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक प्रदेश बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सकेगा।
0 Comments