स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान एनसीआर क्षेत्र में उन्नत चिकित्सा सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा और प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, जिससे आम जनता को उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा अपने ही प्रदेश में उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रिकेट जगत के गौरव तथा हॉस्पिटल के संस्थापक एवं निदेशक कपिल देव, सुनील कुमार गुप्ता और हॉस्पिटल प्रबंधन को इस पहल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्थान क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा।
सीतापुर
0 Comments