स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 18 मार्च 2026।
जनपद शाहजहाँपुर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। नगर कांट, पिपरौला, जमौर, टीचर्स कॉलोनी, गीतापुरम, गार्डन स्टेट (पॉलीटेक्निक के पास), साउथ सिटी, आवास विकास (बरेली मोड़), कांशीराम कॉलोनी, वृंदावन गार्डेन, अजीजगंज, नवादा, बालाजी नगर, सिटी पार्क, लोधीपुर, रेती, नई बस्ती, बसंत बिहार, रोजा पावर टाउनशिप, कृभको नगर टाउनशिप और कटरा सहित कई क्षेत्रों में PNG सप्लाई उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग 4000 उपभोक्ताओं ने PNG कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है, जिनके घरों में पाइपलाइन और मीटर भी लगाए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि नए नियमों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के घर PNG गैस कनेक्शन उपलब्ध है, उन्हें घरेलू एलपीजी गैस का लाभ नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जिन लोगों ने PNG के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें शीघ्र ही अपना कनेक्शन सक्रिय कराना अनिवार्य है।
इसके लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 8765177544 और 18002706720 पर संपर्क कर सकते हैं और PNG कनेक्शन जारी कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को PNG कनेक्शन से जोड़ा जाए, जिससे स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन की सुविधा घर-घर तक पहुंच सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments