स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
UPSI-2025 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा केंद्रों के आसपास की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मुख्य द्वारों पर की जा रही चेकिंग प्रक्रिया का भी निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से भी संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया।
जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सतत निगरानी रखी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments