Breaking News

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व ZFD अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Shahjahanpur। पुलिस लाइन सभागार में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवं ZFD (Zero Fatality District) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात के साथ संपन्न हुई। इसमें जनपद के सभी थानों के सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित विवेचक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनकी रोकथाम के उपायों तथा लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दुर्घटना के मामलों में गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ विवेचना करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने निर्देश दिए कि ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाना और यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे प्रमुख कारणों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाएं। साथ ही आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में ZFD (Zero Fatality District) अभियान के तहत मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा गया कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतते हुए जनपद में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments