रोजगार मेले में कुल 3087 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से साक्षात्कार के उपरांत 1132 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा उनका स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने चयनित अभ्यर्थियों में से 15 को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और रोजगार मिशन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
रोजगार मेले में Mahindra & Mahindra, Voltas Limited सहित कई प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय पॉलीटेक्निक ददरौल के प्रधानाचार्य राहुल बाधवा एवं उनके स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।
0 Comments