पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मदनापुर के कुशल नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मदनापुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 05.04.2026 को थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अनिल कुमार पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी ग्राम लेही, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर को एक अदद तमंचा 12 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ ग्राम पियरिया से समय 12:04 बजे गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अनिल कुमार पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम लेही, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर
मु0अ0सं0 66/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर
दिनांक 05.04.2026, समय 12:04 बजे, ग्राम पियरिया
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments