पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम, अवैध शराब, चोरी, लूट, डकैती व तलाश वांछित अपराधी/वारण्टी तथा बरामदगी अवैध शस्त्र व मादक पदार्थ के क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 03.04.2026 को वादी द्वारा थाना तिलहर पर एक तहरीर बावत केतन शुक्ला उर्फ अनिकेत शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला उम्र करीब 29 वर्ष नि0ग्रा0 खानपुर बन्थरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी की पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष के साथ दुष्कर्म करना व धमकी देने के सम्बन्ध में दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 142/26 धारा 333/65(1)/351(2) बी0एन0एस0 व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम केतन शुक्ला उर्फ अनिकेत शुक्ला उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना के क्रम में आज दिनांक 07.04.2026 को अभियुक्त केतन शुक्ला उर्फ अनिकेत शुक्ला उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर समय 03:15 बजे बाईपास चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
केतन शुक्ला उर्फ अनिकेत शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला उम्र करीब 29 वर्ष नि0ग्रा0 खानपुर बन्थरा थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 142/26 धारा 333/65(1)/351(2) बी0एन0एस0 व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक/समय-
बाईपास चौराहा के पास, दिनांक 07.04.2026 समय 03:15 बजे
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल
का0 जितेन्द्र
हे0का0 चालक रोहल
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments