शाहजहाँपुर। जनपद के थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 05 अप्रैल 2026 को थाना रोजा में विपिन कुमार पुत्र ओमकार नाथ पाण्डेय निवासी ग्राम सरही द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि एक कम्बाइन चालक ने जानबूझकर गेहूं काटने वाली मशीन से उनकी माता को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
इस संबंध में थाना रोजा पर मु0अ0सं0 146/26 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में अशफाक उर्फ राना और इकलाख पुत्र अलताफ निवासी ग्राम सरही को नामजद किया गया था।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में कम्बाइन चालक नौसाद पुत्र शराफत (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी ग्राम दिलावलपुर थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 07 अप्रैल 2026 को बरतारा चौराहा से सुबह 10:50 बजे अभियुक्त नौसाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक गंगा सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार एवं कांस्टेबल नितिन कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments