Breaking News

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को 0.718 किग्रा अफीम के साथ किया गया गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

 पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम तथा चिन्हित अपराधियों/वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थ/अवैध शराब/शस्त्र की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 04.04.2026 को थाना कटरा पुलिस टीम कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगण—

  1. रामानन्दन पुत्र पुत्तुलाल (342.5 ग्राम अफीम बरामद)
  2. अरविन्द पुत्र रेवतीलाल (375.5 ग्राम अफीम बरामद)

निवासीगण ग्राम बछिलिया, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ को कुल 718 ग्राम अफीम के साथ समय 23:40 बजे, बाबूपुर पुलिया (जैतीपुर रोड) से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

  1. रामानन्दन पुत्र पुत्तुलाल, उम्र करीब 30 वर्ष
  2. अरविन्द पुत्र रेवतीलाल, उम्र करीब 21 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरण –

मु0अ0सं0 87/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर

गिरफ्तारी का स्थान/समय –

दिनांक 04.04.2026, समय 23:40 बजे, बाबूपुर पुलिया (जैतीपुर रोड), थाना कटरा

बरामदगी का विवरण –

कुल 718 ग्राम अफीम बरामद

पूछताछ का संक्षिप्त विवरणः-

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे यह अफीम बिहारी नामक व्यक्ति (निवासी ग्राम बछिलिया, थाना दातागंज) से लाते थे और बाबूपुर पुलिया के पास ट्रक ड्राइवरों को बेचते थे। इससे प्राप्त धन से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अभियुक्तों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा कार्य न करने की बात कही।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश कुमार सिंह
  2. उ0नि0 श्री मनोज कुमार
  3. हे0का0 नरेन्द्र सिंह
  4. हे0का0 अंकुर कुमार
  5. का0 आशीष कुमार
  6. का0 योगेन्द्र कुमार
  7. का0 प्रवीण कुमार


Post a Comment

0 Comments